ठूठीबारी पुलिस ने मंगलवार को घेराबंदी करके एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भौरहिया नदी पुल के पास नाकेबंदी कर दी। साइकिल पर पांच बोरों में लदी थी शराब करीब 3:20 बजे एक संदिग्ध युवक साइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर साइकिल पर लदे पांच बोरों से 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान और कार्रवाई गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम साहनी (19) पुत्र रमेश, निवासी डिगही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
450 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:ठूठीबारी पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












