महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 74 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मान रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नेपाली शराब लेकर जा रहा है। घेराबंदी कर कच्ची सड़क से दबोचा गया आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम दिघवा तालाब के पास कच्ची सड़क पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 74 शीशी “किमसिम सौंफ नेपाली” ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 22.2 लीटर बताई गई। आबकारी एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने मौके से दीपलाल (55 वर्ष), निवासी ग्राम पिपरा, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
74 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:निचलौल में पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












