#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के बिशेषरगंज स्थित रामजानकी मार्ग पर माँ विंध्यवासिनी धर्माथ चिकित्सालय में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 130 बच्चों और 100 सामान्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह (एमबीबीएस एमडी) ने 130 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त दवाएं प्रदान कीं। वहीं, डॉ. राजवंत सिंह ने 100 सामान्य मरीजों की जांच की। इन मरीजों में मुख्य रूप से पेट दर्द, गैस, गठिया, कमर दर्द, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों के रोगी शामिल थे। पैथकाइंड पैथोलॉजी द्वारा भी निःशुल्क जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें हाफ बॉडी चेकअप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ग्रुप और सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) जैसी जांचें मुफ्त में की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सौरभ सिंह (एमबीबीएस एमडी पीडिया), डॉ. राजवंत प्रताप सिंह (जनरल मेडिसिन), डॉ. निखिल त्यागी, पैथकाइंड टीम से अनुज कुमार, नेहा श्रीवास्तव, मार्केटिंग मैनेजर अनिल चौधरी, एरिया मैनेजर अवनीश श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार आजाद, रमजान अली, संदीप विश्वकर्मा, संतराम, रमेश वर्मा और कृष्णा मिशन की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
माँ विंध्यवासिनी चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप:श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने 130 बच्चों का किया परीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












