Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोलर पैनल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:निचलौल में आरोपियों से बैटरी, पैनल...

सोलर पैनल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:निचलौल में आरोपियों से बैटरी, पैनल और मोटरसाइकिल बरामद


महराजगंज में ठूठीबारी थाना पुलिस ने सोलर पैनल और बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बैटरियां, पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा संख्या 109/26 से संबंधित इन आरोपियों को पकड़ा। स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुईकला निवासी तबरेज अंसारी, कटका (निचलौल) निवासी चन्द्रशेखर साहनी और जमुईकला निवासी बलराम दुबे के रूप में हुई है। इनके कब्जे से ईस्टमैन कंपनी की चार बैटरियां, पीवी पावर टेक कंपनी के पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments