Homeक्राइम (Crime)पत्नी को BPSC टीचर बनाने के लिए मजदूरी की, जमीन बेच दी…...

पत्नी को BPSC टीचर बनाने के लिए मजदूरी की, जमीन बेच दी… करियर बनते ही पति को छोड़ दिया!

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की, यहां तक कि पुश्तैनी जमीन तक बेच दी। लेकिन जब पत्नी बीपीएससी शिक्षिका बन गई तो उस पर पति और 10 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगा। गुरुवार को स्कूल के बाहर हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, अब मिला धोखा: पति

बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत निवासी अमन कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी की पढ़ाई के लिए हर संभव संघर्ष किया। शादी के समय गुंजन सिर्फ इंटर पास थी और आगे पढ़कर टीचर बनना चाहती थी। आर्थिक तंगी के बावजूद अमन ने मजदूरी और मेहनत कर पत्नी की पढ़ाई जारी रखी। अमन का दावा है कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी डेढ़ कट्ठा पुश्तैनी जमीन तक बेच दी ताकि पत्नी की पढ़ाई और बीपीएससी की तैयारी में कोई कमी न रह जाए।

Also Read: एकतरफा प्यार में हत्या, फिर रहस्यमयी मौत… सीतापुर हत्या कांड ने लिया नया मोड़

BPSC में चयन के बाद बदल गया व्यवहार

अमन कुमार के मुताबिक, गुंजन ने ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद बीपीएससी TRE-2 परीक्षा पास की। इसके बाद उसकी ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई और फिर वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के एक विद्यालय में उसकी पोस्टिंग हो गई। पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और उसने परिवार से दूरी बनानी शुरू कर दी।

कॉलेज फ्रेंड से बढ़ीं नजदीकियां

अमन ने आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके पुराने कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे और चोरी-छिपे मिलते थे। अमन के अनुसार, हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में पत्नी अलग रह रही थी। 25 मई को जब उन्हें पत्नी के प्रेमी के साथ होने की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी, हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने दरवाजा खुलवा दिया।

Also Read: ‘निकाह का झांसा, नशीली कोल्ड ड्रिंक और दरिंदगी…’, UP का ये मामला जानकार हो जाएंगे हैरान!

बेटे ने भी मां पर लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे विवाद के बीच 10 साल के बेटे का बयान भी चर्चा में है। बच्चे ने पिता के सामने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान भी एक ‘अंकल’ अक्सर उनकी मां के पास आते थे और कई दिनों तक रुकते थे। बच्चे का दावा है कि मां उन्हें उन व्यक्ति को ‘मामा’ बताने के लिए कहती थीं। बच्चे ने मां के साथ जाने से भी इनकार कर दिया। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments