Homeदेश (National)कहीं टाइम बदला तो कहीं बंद हो गए स्कूल, देशभर में कहर...

कहीं टाइम बदला तो कहीं बंद हो गए स्कूल, देशभर में कहर ढा रही गर्मी

भारत के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का जानलेवा दौर जारी है। देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर पहुंच चुका है जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण बच्चों के बीमार होने और डिहाइड्रेशन के मामले सामने आने लगे हैं। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलग-अलग राज्यों की सरकारों, शिक्षा विभागों और जिला प्रशासनों ने तुरंत कदम उठाते हुए स्कूलों के लिए नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चों को दोपहर की उस झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाओं से बचाना है जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर उन्हें समय से पहले शुरू कर दिया है जबकि दूसरे राज्यों ने स्कूलों की टाइमिंग को बदलकर सुबह जल्दी कर दिया है ताकि दोपहर की सबसे तेज धूप होने से पहले ही बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए भारत ने एयर स्पेस 24 मई तक बंद क्यों किया?

पश्चिम बंगाल और ओडिशा का अपडेट

पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा गर्मी को देखते हुए 22 अप्रैल से ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, दार्जिलिंग और कालिंपोंग जैसे ठंडे इलाकों के स्कूलों पर यह नियम लागू नहीं होगा। ओडिशा सरकार ने भी 27 अप्रैल से सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का एलान कर दिया है। इससे पहले वहां सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक स्कूल कि टाइमिंग थी लेकिन अब स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में राहत

छत्तीसगढ़ में बच्चों की सेहत के लिए 20 अप्रैल से ही छुट्टियां कर दी गई हैं जो 15 जून तक चलेंगी। त्रिपुरा में भी भीषण गर्मी को देखते हुए 24 अप्रैल से 1 मई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया था ताकि बच्चे लू से बीमार न पड़े।

उत्तर प्रदेश और झारखंड की टाइमिंग

यूपी के प्रयागराज जैसे में स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ही खुल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 12:30 बजे होती है लेकिन टीचरों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में रुकना पड़ता है। झारखंड में कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक का समय रखा गया है जबकि कक्षा 9 से 12 तक के बड़े बच्चों के लिए स्कूल दोपहर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे।

बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नियम

बिहार के पटना में बच्चों के लिए स्कूल सुबह 11:30 बजे ही बंद हो जाएंगे। राजस्थान के अजमेर और कोटा जैसे शहरों में भी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के भी ज्यादातर जिलों में आदेश है कि दोपहर 12:30 बजे के बाद स्कूल न चलाए जाएं ताकि बच्चे लू से बच सकें।

महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में सुरक्षा की तैयारी

महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है वहां अब स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:15 बजे तक ही चल रहे हैं। दिल्ली और तेलंगाना में अभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं लेकिन वहां सख्त नियम बनाए गए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बच्चों को मैदान में न ले जाएं यानी खेल-कूद और असेंबली बाहर नहीं होगी। अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे प्रशासन के नए आदेशों पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें: 29 को PM मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, इन जिलों को मिलेगी सौगात

वाटर बेल सिस्टम

गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ‘वाटर बेल’ नाम की एक अच्छी पहल शुरू की गई है। इसके तहत स्कूल के दौरान निश्चित समय पर घंटी बजाई जाती है, ताकि बच्चों को याद दिलाया जा सके कि उन्हें पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments