कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता, कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं परिणामकारी बनाया जाए।एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












