Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के पिपरा गांव में विशेष सफाई अभियान:नालियों से गंदगी हटाकर जलभराव...

श्रावस्ती के पिपरा गांव में विशेष सफाई अभियान:नालियों से गंदगी हटाकर जलभराव और संक्रमण रोका गया


श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरा में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव की गंदी नालियों की साफ-सफाई कर जलभराव और फैली गंदगी को हटाया गया। लंबे समय से नालियों में जमा गंदे पानी और कचरे के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही थी। यह अभियान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य के नेतृत्व में चलाया गया। सफाई कर्मियों ने नालियों से कचरा बाहर निकालकर गांव को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नालियों की सफाई कराई जा रही है ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस सफाई अभियान के दौरान गांव के कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments