#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। “स्वच्छ कप्तानगंज, सुंदर कप्तानगंज” अभियान के तहत यह पहल की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुगम, सरल और सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा में शामिल सभी शिव भक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना उनका परम सौभाग्य है। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। इसे देखते हुए मार्ग की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर पंचायत प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि यात्रा मार्ग स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बना रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सफाई अभियान:नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









