Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकड़ी में श्रीमद्भागवत कथा जारी:पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय...

पकड़ी में श्रीमद्भागवत कथा जारी:पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ पंडाल


इटवा क्षेत्र के पकड़ी चौधरी में चल रही आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास शिव कुमार शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य का जीवन सुखमय और समृद्ध होता है। उन्होंने लोक कल्याण के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। सोमवार देर शाम महामंगल आरती के बाद जय श्रीराम और जय कृष्ण के नारों से वातावरण गूंज उठा। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान संगीतमय जन्मोत्सव के मंगल गीत गाए गए, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के मुख्य यजमान हुसेनी विश्वकर्मा और आरती देवी रहे। इस अवसर पर मंगरू, तुलसीराम, गया राम, दयाराम, सुभाष चंद्र, विस्मभर, परमात्मा, रमाकांत, आशीष कुमार, विकास, अनुष, राजमणि, राम किशोर मौर्य और साध्वी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजक तुलसी राम विश्वकर्मा ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 24 जून को होगी। इस दिन यज्ञ, हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments