Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राज्यस्तरीय एसआरएम टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया:महाराजगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं का...

राज्यस्तरीय एसआरएम टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया:महाराजगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया


महाराजगंज में राज्यस्तरीय स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग (एसआरएम) टीम ने सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। शनिवार को टीम ने सदर, सिसवा, घुघली, परतावल और लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सदर सीएचसी क्षेत्र के दो सब सेंटर, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और घुघली क्षेत्र के कई सब सेंटर व पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई। टीम ने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले इलाज, टीकाकरण, दवाओं के रखरखाव और मरीजों की सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि टीम में डॉ. अनूप और डीपीएम राजेश शर्मा शामिल थे। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन की गहनता से जांच की। टीम ने सदर क्षेत्र में सब सेंटर परासखाड़, बैजनाथपुर और बागा पार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। घुघली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि उनकी टीम में डॉ. एमएम त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी शामिल थे, जिन्होंने सब सेंटर बारीगांव, चौमुखा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपूर महंथ सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर भेजेगी। सिसवा सीएचसी में भी एसआरएम टीम ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्य डीईआईसी मैनेजर अनंत कुमार और पीएसडब्ल्यू डॉ. विजय कुमार ने अस्पताल परिसर, वार्डों की साफ-सफाई, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, रैन बसेरा, आयुष्मान ओपीडी, आयुष्मान कक्ष और पैथोलॉजी विभाग का जायजा लिया। टीम ने चिकित्सकों की नियुक्ति और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर भी जांच की। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे जैसे कई महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर, फार्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय, प्रदीप चौरसिया और सुरेश राय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular