हुजूरपुर क्षेत्र में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। सुबह से ही आंधी-तूफान जैसी तेज हवाएं चल रही थीं। हवाओं की गति इतनी अधिक थी कि दिन में ही चारों ओर घना अंधेरा छा गया। यह स्थिति काफी देर तक बनी रही। मौसम के इस अचानक बदलाव से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में शादी-विवाह और अन्य पार्टियों जैसे कई कार्यक्रम चल रहे हैं, जिन पर इस खराब मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, इस बूंदाबांदी और तेज हवाओं से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है।
हुजूरपुर में सुबह से तेज हवाएं:दिन में अंधेरा छाया, गरज के साथ बूंदाबांदी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












