लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र में 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने नीट पेपर दिया था। एग्जाम कैंसिल होने की वजह से डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से बिहार पटना के रहने वाले रंजीत यादव रेलवे में टीटी के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी ऐशबाग में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया बेटी शिवानी यादव (17) ने 12वीं पास की थी। इसके बाद नीट का एग्जाम दिया था। उसका एग्जाम काफी अच्छा हुआ था लेकिन एग्जाम कैंसिल होने की वजह से डिप्रेशन में चल रही थी। बुधवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शिवानी की मां कमरे में बुलाने पहुंची। काफी बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने अन्य सदस्यों को आवाज लगाई।
आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग पहुंचे दरवाजा खोला गया तो अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली। परिजनों ने फंदे से उतारकर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे के कार्रवाई की जाएगी।












