Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सतरूपा दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ संपन्न:माह के अंतिम मंगलवार को हुआ...

सतरूपा दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ संपन्न:माह के अंतिम मंगलवार को हुआ आयोजन


बहराइच के नानपारा स्थित सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में माह के अंतिम मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कृष्ण पुरी, रुपईडीहा रोड पर स्थित मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे पुजारी संतोष पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद पाठ शुरू किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का भी पाठ किया गया। इसके बाद गणपति भगवान, मैया जी, रामायण जी और पंचमुखी हनुमान जी की आरती की गई। इस अवसर पर सुरेश शाह, रवि कान्त श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, प्रमोद मौर्य, डॉ. वीरांगना कान्त, अखिलेश सिंह, बुद्धि सागर विश्वकर्मा, सीमा श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, मीना मिश्रा और राम गोपाल मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments