Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति गया था लखनऊ, सास बकरी चराने...

श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति गया था लखनऊ, सास बकरी चराने निकली थी; पंखे से लटकता मिला शव


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के रानीसीर गांव में 24 वर्षीय नगमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना के समय नगमा घर में अकेली थी। उसका पति शाहबाज अपने पिता को छोड़ने लखनऊ एयरपोर्ट गया था, जबकि सास नजमी सुबह करीब 7 बजे बकरी चराने निकल गई थीं। नजमी ने बताया कि जब वह वापस घर पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रोशनदान से अंदर झांका तो नगमा का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर नायब तहसीलदार, चौकी प्रभारी संदीप कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments