बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी माफी गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान पिपरी माफी निवासी जिमीदार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जिमीदार रविवार शाम एक बारात में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के बाद जिमीदार की हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बहराइच में युवक की संदिग्ध मौत:झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












