Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पर्रोई में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के...

पर्रोई में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव में एक 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पर्रोई गांव निवासी शैलेंद्र पांडेय पुत्र गोविंद नाथ पांडेय के रूप में हुई है। शैलेंद्र सोमवार शाम अपने खपरैल के मकान में मृत पाए गए थे। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। शैलेंद्र की पत्नी पूनम फरेंदा तहसील, जनपद महराजगंज में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं और अपनी दो पुत्रियों व एक छोटे बेटे के साथ वहीं रहती हैं। उनकी माता छोटे बेटे के साथ बिहार प्रांत में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments