Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए घर में लगाई आग:साजिश में शामिल...

सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए घर में लगाई आग:साजिश में शामिल पत्नी की जलकर हुई थी मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार


बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में 16 मई को एक महिला की जलकर मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चंदा के पति राजीव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि राजीव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए घर में आग लगाई थी, जिसमें चंदा बुरी तरह झुलस गई और बाद में उसकी मौत हो गई। नुरुद्दीनचक गांव में 16 मई को एक मकान में आग लगने से चंदा नामक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसके पति राजीव ने महिला के सौतेले भाइयों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसी दिन लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस को यह मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में राजीव को डिब्बे में ज्वलनशील पदार्थ लाते हुए देखा गया। उसकी भूमिका संदिग्ध लगने पर मंगलवार को दरगाह पुलिस ने उसे बख्शीपुरा इलाके में स्थित ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में राजीव ने बताया कि उसकी पत्नी चंदा का सौतेले भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्हें फंसाने के लिए पत्नी और उसने मिलकर घर में आग लगाई थी, लेकिन इसी दौरान चंदा खुद आग की चपेट में आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। जांच के दौरान मृतका के पति की गतिविधियों पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वयं मृतका के साथ मिलकर आग लगाने की बात कबूल की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के सौतेले भाइयों, शफी अहमद और शम्मी अहमद को भी हिरासत में लिया है। उन पर आग लगने के बाद महिला को जबरदस्ती रोकने और पुलिस को सूचना न देने का आरोप है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments