वाल्मीकिनगर: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 154वें नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, अभिनेता सोनू चौधरी, चंद्रभान कुमार, फाइटर जयदेव कुमार, पुलिसकर्मी रोशन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, समाजसेवी भारत कुमार, नमामि गंगे के सक्रिय सदस्य मुकेश कुमार, नायिका बेबी कुमारी, पूनम देवी, मधु देवी, शिव शिष्या पिंकी देवी और पुनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि एचेल थारू ने गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों को प्रस्तुत किया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ का संदेश देते हुए गौतम बुद्ध के उपदेशों पर चलने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि फाइटर जयदेव कुमार ने अहिंसा, करुणा और शांति को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया और गौतम बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वैशाख पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों से जुड़ा हुआ है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कथा, पूजा और हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। महाआरती के दौरान गंडक नदी का पावन संगम तट भक्ति भाव से गूंज उठा। वैदिक मंत्रों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया। ‘गंगा मैया की जय’, ‘नारायणी गंडकी माता की जय’, ‘बुद्ध भगवान की जय’ जैसे नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, समाजसेवी भारत कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, आद्या ड्रग एजेंसी के प्रबंधक जयकुमार गुप्ता, शंकर वाटिका के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और विजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर नारायणी गंडकी महाआरती:निचलौल में स्वरांजलि सेवा संस्थान ने बुद्ध पूर्णिमा पर किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












