Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह:सांसद डॉ. आनंद गौड़ और विधायक...

नानपारा अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह:सांसद डॉ. आनंद गौड़ और विधायक रामनिवास वर्मा भी मौजूद रहे


नानपारा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर बहराइच लोकसभा सांसद डॉ. आनंद गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। समारोह में विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, नानपारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, रुपईडीहा नगर पालिका के अध्यक्ष विमल वैश्य, एसडीएम नानपारा अमिता यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा राम वर्मा और तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल और उनके सहयोगियों राम गोपाल भारतीय, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता तथा सुंदर लाल आर्य ने अतिथियों का बुके, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सांसद डॉ. आनंद गौड़ ने अधिवक्ता संघ के चुनाव को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम नरेश पाण्डेय और पूरी कार्यकारिणी को अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। एसडीएम अमिता यादव ने अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अतिथियों का विशेष स्वागत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह का संचालन आशीष पांडेय और वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मिश्र, बालमुकुंद तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments