सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ओपेन जिम पार्क में दस दिवसीय ताइक्वांडो खेल एवं मेडिटेशन शिविर का रविवार शाम को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। यह शिविर शोहरतगढ़ के ओपन जिम पार्क में जिला ताइक्वांडो अकादमी सिद्धार्थ नगर के ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर शोहरतगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था। इसका संचालन जिला सचिव बजरंगी राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, मेडिटेशन, योग, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और शारीरिक फिटनेस विकास पर जोर दिया गया। जिला ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि नगर में क्रिकेट और अन्य खेलों के साथ-साथ ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट और ताइक्वांडो के अलावा जल्द ही बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी नगर में एक बेहतर मंच मिल सकेगा। शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि श्याम जायसवाल ने अंकित कनौजिया, अभिषेक यादव, आराध्या, आंचल चौधरी, आशीष, विनय, ऋषि, सूरज साहनी, आदित्य साहनी और नित्य सहित कई खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
शोहरतगढ़ में ताइक्वांडो शिविर का समापन:अध्यक्ष प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












