#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान के तहत 14 जून को एक विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कुशौरी-पकड़ी छब्बर पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होकर शिविर समाप्ति तक चलेगा। इस शिविर में संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग, जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, एचबी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और बीएमआई जैसी अन्य महत्वपूर्ण जांचें भी की जाएंगी। शिविर के लिए डॉ. प्रशंसा जायसवाल को नामित चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। अमय पाण्डेय को एचबी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और बीएमआई जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्स-रे टेक्नीशियन के तौर पर धर्मेंद्र चौधरी और डीआरए सहयोग के लिए सूर्य प्रताप सिंह तैनात रहेंगे। ई-कवच एवं निक्षय पोर्टल पर सैंपल फीडिंग का कार्य मनीषा, नीतू, तेजस्विता, आनंद और सतीश उपाध्याय संभालेंगे। परिवहन की जिम्मेदारी क्रांति और ब्रजमोहन को दी गई है। आशा कार्यकर्ता मंजू और कलावती घर-घर जाकर संभावित मरीजों को शिविर तक लाने में सहयोग करेंगी। शिविर से एक या दो दिन पहले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रधान महाजान खातून और राम फेर को नामित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के अधीक्षक डॉ. पवन वर्मा ने क्षेत्र के निवासियों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पकड़ी छब्बर पंचायत भवन में टीबी शिविर:14 जून को होगा आयोजन, जांच और परामर्श की सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












