HomeHealth & Fitnessअस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

अस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

लखनऊ। राजधानी के दो प्रमुख अस्पतालों में टीबी मरीजों की मदद करने के साथ-साथ भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बड़े पैमाने पर राहत शिविर चलाया गया। बीमारों को किट:टीबी मरीजों को बांटी पोषण सामग्री मरीजों की सेवा के संकल्प के तहत ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की टीम ने शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल पहुंची।
यहां पहले से गोद लिए गए टीबी के दस मरीजों का हाल-चाल लिया गया और उन्हें मूंगफली,भुना चना, गुड़,सत्तू,तिल,गजक व अन्य जरूरी सामान के दस पैकेट मुहैया कराए गए। अस्पताल के डायरेक्टर विवेक गुप्ता एवं चेस्ट विभाग के डॉ. ए.के. गुप्ता व उनकी टीम की देखरेख में इन मरीजों का बाकायदा इलाज भी शुरू कराया गया। इसके साथ ही,लोकबंधु अस्पताल में भी फोरम द्वारा टीबी के दस मरीजों को विशेष पोषण सामग्री के दस पैकेट वितरित किए गए। “तपती धूप में राहत: नदवा के छात्रों ने बुझाई प्यास आज के दूसरे अभियान में डालीगंज से लेकर कैसरबाग बस अड्डा तक भीषण गर्मी और तपती धूप में सफर कर रहे मुसाफिरों,मजदूरों और राहगीरों के लिए पेयजल वितरण का आयोजन किया गया।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments