HomeHealth & Fitnessकैंसर संस्थान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की होगी स्थापना

कैंसर संस्थान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की होगी स्थापना

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान और बी-पैक्स, सोनई कजेरहा व सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट,के बीच प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र की स्थापना के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। यह समझौता संस्थान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना,पीएमबीजेपी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समझौता ज्ञापन पर प्रो. एमएलबी.भट्ट, निदेशक, कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान,अभिषेक सहाय, सचिव, बी-पैक्स, सोनई कजेरहा तथा अलका सिंह, मुख्य ट्रस्टी, सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा हस्ताक्षर किए गए तथा समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने बताया प्रस्तावित जनऔषधि केंद्र संस्थान परिसर में संचालित किया जाएगा। यह केंद्र भारत सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराकर मरीजों के उपचार पर होने वाले व्यक्तिगत खर्च को कम करना है।
निदेशक प्रो. एमएलबी. भट्ट ने कहा कि जन औषधि केंद्र की स्थापना विशेष रूप से कैंसर रोगियों एवं दीर्घकालिक उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण दवाएं किफायती दरों पर एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल संस्थान की मरीज-केंद्रित, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है। बी-पैक्स, सोनाई काजेरहा एवं सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि संस्थान में जन औषधि केंद्र को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा व जन औषधि परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एमओयू का यह आदान-प्रदान सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सभी पक्षों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत जन औषधि केंद्र शीघ्र ही संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ.प्रमोद कुमार गुप्ता,चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.वरुण विजय,कार्यपालक कुलसचिव, डॉ.आयुष लोहिया,उपेंद्र तिवारी, वित्त अधिकारी, डॉ.एस. श्रीवास्तव (सलाहकार, अनुसंधान एवं अकादमिक), केएसएसएससीआई तथा  पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट सहित संस्थान एवं संबंधित संस्थाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments