शिकारपुर चौराहे पर गैस की किल्लत के चलते चाय दुकानदारों को अब लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गैस न मिलने के कारण दुकानदार कड़ाही में चाय बनाने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय चाय विक्रेता श्रीराम ने बताया कि उनके जीवन में पहली बार ऐसी स्थिति आई है, जब गैस की इतनी कमी और महंगाई के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और उपलब्धता की समस्या के चलते अब लकड़ी जलाकर चाय बनानी पड़ रही है। दुकानदार का कहना है कि रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए हर हाल में दुकान चलानी पड़ती है, इसलिए मजबूरी में वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। गैस संकट का असर छोटे व्यापारियों पर साफ दिख रहा है, जिससे उनके कामकाज और आमदनी दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गैस संकट से चाय दुकानदार परेशान:शिकारपुर चौराहे पर लकड़ी के चूल्हे पर कड़ाही में बन रही चाय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












