लक्ष्मीपुर विकास खंड सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ‘स्वगणना 2027’ की प्रक्रिया, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने कहा कि स्वगणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे गांव स्तर पर पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आंकड़ों का संकलन करें। उन्होंने कहा कि सही और सटीक आंकड़े ही शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचते हुए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान पंचायत सचिव अखंड प्रताप सिंह, विवेक पटेल, शिवसागर पांडेय, प्रमोद यादव, बृजेश यादव, अखिलेश प्रजापति, हरिशंकर साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर में ‘स्वगणना 2027’ पर प्रधान-सचिवों को ट्रेनिंग:पारदर्शिता के साथ आंकड़े जुटाने के निर्देश, BDO बोले- सटीक आंकड़े ही योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचेगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












