Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)21 लाख से 275 मीटर लंबी सड़क बनकर तैयार:धोबहा एहतमाली में बीजेपी...

21 लाख से 275 मीटर लंबी सड़क बनकर तैयार:धोबहा एहतमाली में बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंश ने लोकार्पण किया


सिद्धार्थनगर के खुनियांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोबहा एहतमाली में मंगलवार को पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सड़क का विधान परिषद सदस्य और बीजेपी प्रदेश महामंत्री भाजपा ने लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं का उल्लेख किया। ये योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल योजना जैसी पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सुभाष यदुवंश ने आगे कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रतीक हैं। इस सड़क के निर्माण से ग्राम सभा धोबहा एहतमाली सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। उन्होंने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, बढ़ते निवेश और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार का भी जिक्र किया। यह सड़क गणेश साहनी के घर से मानिक राम यादव के खेत तक 275 मीटर लंबी है, जिसकी लागत 21 लाख 40 हजार रुपए है। इस अवसर पर मनोज मौर्य (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), राजेंद्र दुबे (प्रमुख प्रतिनिधि खुनियांव), गणेश विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष भनवापुर), राजेंद्र प्रसाद मौर्य (बूथ अध्यक्ष धोबहा एहतमाली), पवन मौर्य (प्रधान), विजय मौर्य (प्रधान), परमात्मा (प्रधान), चंद्रजीत यादव (प्रधान), शमानिकराम यादव, मोहित यादव, सुधीर चौरसिया, डॉ. बजरंगी लाल, आशीष यादव, उषा चौधरी, दीपक यादव और विनोद मौर्य सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments