लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुँचे। उन्होंने प्रो. जोशी के पति पीसी जोशी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जोशी जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे अपने अनुशासित जीवन, मिलनसार व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के लिए समाज में सदैव याद किए जाएंगे।
उनका जाना शिक्षा और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












