श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार, श्रावस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुप्रिया ने किया।
निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया गया। सचिव ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ प्राप्त हो तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए मध्यस्थता, प्ली बार्गेनिंग एवं विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
निरीक्षण के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को कारागार की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।












