महराजगंज में निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा में सोमवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम डोमा निवासी मोहम्मद आरिफ की बेटी तमन्ना सोमवार शाम करीब छह बजे घर का कूड़ा फेंकने गांव के पास स्थित नहर किनारे गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर किशोरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तमन्ना को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, तमन्ना अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मोहम्मद आरिफ रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नहर किनारे कूड़ा फेंकने गई किशोरी डूबी, मौत:महराजगंज में पैर फिसलने से हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












