श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर गोरखपुर के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीती शाम करीब सात बजे परतावल मेला देखने गई थी। उस समय वह और उनकी पत्नी अपनी बहन के घर गए हुए थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गुलहरिया थाना क्षेत्र के एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रात भर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मेला देखने गई किशोरी लापता:श्यामदेउरवा में युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












