Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में बैंक बकाया पर संपत्ति कुर्क:उपजिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन...

इटवा में बैंक बकाया पर संपत्ति कुर्क:उपजिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई


इटवा तहसील प्रशासन ने डुमरियागंज स्थित एसीबी बैंक के बकायादार धर्मराज सिंह की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी इटवा के आदेश पर की गई। बैंक का 6,70,458 रुपये का बकाया ब्याज सहित वसूलने के लिए यह कदम उठाया गया। कुर्की की यह कार्रवाई गुरुवार को तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बकायादार धर्मराज सिंह पुत्र अछैबर, निवासी ग्राम भेलौहा, तप्पा खानकोट, तहसील इटवा की गाटा संख्या 102, रकबा 2.310 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के 10 नवंबर 2025 के स्वीकृति आदेश और आर.सी. प्रपत्र-41 के तहत की गई। कुर्क की गई संपत्ति के हस्तांतरण, बिक्री, दान या किसी अन्य रूप से प्रभार अर्जित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार इटवा विष्णु प्रताप सिंह, संग्रह अमीन गोपेश्वर पाण्डेय, राम फेर, कौलेश्वर, दिलीप, सतेंद्र, ध्रुव चंद्र, कल्पनाध, अरविंद और क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार मौजूद रहे। बैंक की ओर से एस.बी.आई. एसीबी डुमरियागंज के शाखा प्रबंधक, बैंक रिकवरी मैनेजर वेद प्रकाश पाण्डेय और बृजभूषण, मुख्य प्रबंधक अवधेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय मैनेजर अशोक कुमार तथा इटवा शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments