Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बस्ती में बांस से हमला किया था,...

पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बस्ती में बांस से हमला किया था, पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को कलवारी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई। वांछित अभियुक्त राजू उर्फ अंतिम को दबोचकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना 17 जून को कलवारी मुस्तहकम गांव में दोपहर के समय हुई थी। एक विवाद के दौरान गांव निवासी मोहम्मद शमी पर बांस के टुकड़े से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद शमी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलवारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में कलवारी मुस्तहकम निवासी राजू उर्फ अंतिम का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि शनिवार को थाना कलवारी पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आरोपी राजू उर्फ अंतिम को अक्सड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव और थाना कलवारी व स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments