Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नहर में मिले शव की दूसरे दिन हुई पहचान:शोहरतगढ़ में परिजनों को...

नहर में मिले शव की दूसरे दिन हुई पहचान:शोहरतगढ़ में परिजनों को सौंपा शव, घर से टहलने निकला था


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में बानगंगा नदी की मुख्य नहर में मिले 17 वर्षीय युवक के शव की दूसरे दिन पहचान हो गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। गुरुवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी बैराज से निकली मुख्य नहर में एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की पहचान के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर युवक का फोटो प्रसारित किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को कुछ दोस्तों ने शव की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शोहरतगढ़ थाना पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोब कुंडा निवासी आशीष (17 वर्ष) पुत्र दुर्गा पासवान के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि आशीष बुधवार को घर से टहलने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। स्थानीय लोगों ने बानगंगा बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा तंत्र की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर निगरानी सही होती तो घटना की वास्तविकता का पता आसानी से चल सकता था। थाना शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नहर में मिले शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments