Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से हाल बेहाल:विक्रमजोत सब-स्टेशन से जुड़े...

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से हाल बेहाल:विक्रमजोत सब-स्टेशन से जुड़े 250 गांवों में बेना बना सहारा, रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच अनियमित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निर्धारित समय नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत फूलडीह से करीब ढाई सौ गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बार-बार हो रही कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली की आंखमिचौली जारी रहती है, जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली आने-जाने का कोई तय शेड्यूल नहीं है। लोग घंटों बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं। तेज आंधी, बारिश या लोकल फाल्ट होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार मामूली खराबी के कारण लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहती है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि आए दिन बनी रहती है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश कुमार पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन यादव, राम निवास यादव, पति राम यादव, संजीत वर्मा, स्वामी नाथ वर्मा, अमित सिंह, अमित यादव, सूरज यादव और हरिकिशन समेत अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments