Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भगवन्तपुर में अधेड़ का शव मिला:कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा...

भगवन्तपुर में अधेड़ का शव मिला:कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मृतक

#बस्ती_न्यूज

कलवारी के भगवन्तपुर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान राम केवल राजभर (52) पुत्र वंशराज के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक, राम केवल शुक्रवार रात को घर से निकले थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो गांव के बाहर एक पेड़ से उनका शव लटकता देख सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। समूह के कर्ज और तंगी से परेशान थे राम केवल गांव की पंचायत और आसपास के लोगों में चर्चा है कि राम केवल पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों ने बताया – राम केवल ने एक स्वयं सहायता समूह से कर्ज ले रखा था। कर्ज न चुका पाने और तंगी के कारण वह पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थे। अक्सर वह इस आर्थिक दबाव को लेकर चिंता जाहिर करते थे। सूचना मिलते ही कलवारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। कलवारी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा (इनक्वेस्ट) की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कर्ज और आर्थिक तंगी की बात कही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments