सहजनवां से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला में शुक्रवार की बीती रात में चोरी करते परिजन घर के अंदर एक चोर को चोरी के गहने के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस चोर को जेवरात सहित थाने लाई और उसे लाकप में बंद कर दिया था। शाम को सात बजे के करीब चोर ने थाने में तैनात दीवान से लघुशंका की इच्छा जाहिर किया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड उसे लाकप खोल कर लघुशंका कराने के लिए बाहर निकाला। जैसे ही चोर बाहर निकला वह फर्राटा भरते थाने की चारदीवारी कुद कर भाग गया। चोर के थाने से भागने की सूचना मिलते ही थाने के पुलिस सक्रिय हुई। उसकी तलाश पूरे सहजनवा में करती रही। लेकिन नहीं मिला। दिनेश चौरसिया पुत्र श्रीराम चौरसिया ने बताया कि चोर को घर के अंदर चोरी कर रहा था। आहट मिलने पर परिजन जग गये। और उसे कमरे में बंद कर दिया। भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। और कमरा खोलकर ग्रामीण बाहर लाने की कोशिश किया तो चोर घर के अंदर रखे डीजल को शरीर पर गिराकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंच पुलिस ने किसी तरह चोर को पकड़ कर थाने लाई थी। और पुलिस को तहरीर दिया था। लेकिन चोर के भागने के बाद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि पुलिस चोर के साथ चोरी के गहने भी बरामद किया था।
थानेदार संजय कुमार मिश्र ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।
इस संदर्भ में सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। लापरवाह लोगों के खिलाफ कारवाई करने के साथ जल्द ही चोर की गिरफ्तारी की जाएगी।












