श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव में गुरुवार रात 19 साल की युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवती की शादी 21 जून को होनी थी। तिलक की रस्म पूरी हो चुकी थी और शादी के निमंत्रण पत्र भी रिश्तेदारों में बांट दिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 21 जून को होनी थी शादी मटखनवा गांव निवासी जिलेदार विश्वकर्मा की बेटी मंजोत कुमारी (19) का विवाह 21 जून 2026 को बहराइच जिले के रंजीतपुरवा गांव निवासी राजू विश्वकर्मा के साथ तय था। 14 मई को तिलक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर युवती और परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मंगेतर से फोन पर हुई थी बात ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को युवती की अपने होने वाले पति राजू विश्वकर्मा से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान राजू ने उसे समझाया था कि शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिवार में सबसे बड़ी थी मंजोत मंजोत तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता के पास सीमित कृषि भूमि है और वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मंजोत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
चादर लेने पहुंची मां ने देखा शव पिता जिलेदार विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद उनकी बेटी अपने कमरे में सोने चली गई थी, जबकि वह स्वयं घर के बाहर सो रहे थे। देर रात ठंड लगने पर उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे से चादर लाने के लिए भेजा। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे के छोटे छेद से अंदर झांका। वहां बेटी फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
शादी से 9 दिन पहले युवती ने किया सुसाइड:21 जून को आनी थी बारात, पिता बोल- सारी तैयारियां कर ली थी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












