इटवा विकास क्षेत्र के ग्राम पकड़ी चौधरी में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार रात्रि को शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भाव-विभोर हो उठे। अयोध्या धाम से पधारे आचार्य शिवकुमार शास्त्री महाराज ने अपनी मधुर वाणी और संगीतमयी शैली में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया। कथा के साथ प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों ने पूरे पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। कथा के दौरान जैसे ही विवाह प्रसंग आगे बढ़ा, पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। “जय श्रीराम” और “जय भोलेनाथ” के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक कथा का आनंद ले सकें। कार्यक्रम के मुख्य यजमान हुसैनी विश्वकर्मा और आरती देवी रहे। इस अवसर पर मंगरू, अखंडानंद जी, अवधेश जी, तुलसीराम, गया राम, दयाराम, सुभाष चन्द्र, विस्म्भर मौर्य, परमात्मा, रमाकांत, आशीष कुमार, विकास, अनुश, राजमणि, राम किशोर मौर्य, साध्वी, वृजभान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पकड़ी चौधरी में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां:कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रोता, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












