महाराजगंज के सिसवा कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक में सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। रविवार को सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में आयोजित इस बैठक में जनपद के विभिन्न नगरों से आए व्यापारियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में महराजगंज, फरेंदा, पुरैना, नौतनवा, मिठौरा, घुघली, सिसवा, ठूठीबारी और निचलौल सहित जनपद के सभी प्रमुख नगरों के व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में महराजगंज से बड़ी संख्या में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सिसवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा थे। सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव इस बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने यह प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए तर्क दिया कि जनपद का सबसे पुराना नगर होने के बावजूद सिसवा का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसके समग्र विकास के लिए इसे तहसील का दर्जा मिलना आवश्यक है। उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन कर इसे पारित कर दिया। बैठक में नौतनवा के व्यापारियों ने अपने नगर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उठाई गई सभी समस्याओं और पारित प्रस्तावों को आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। रूंगटा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नगर इकाई में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान सिसवा युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के रूप में चंदन सोनी के मनोनयन की घोषणा की गई। उन्हें अपनी कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जय प्रकाश भालोटिया, रोशनलाल वर्मा, हरिराम भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, शिवजी सोनी, योगेश जायसवाल, धर्मवीर सोनी, बृजकिशोर जायसवाल, दिनेश सोनी, रामचंद्र रावत, राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजाराम जायसवाल, जयराम सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुनील केसरी, अमरेंद्र मल्ल, वैष्णो सोनी, काली जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, आशीष अग्रवाल, बिपिन जायसवाल, शैलेश पांडे सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित:उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति बैठक में फैसला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












