महराजगंज में पुरन्दरपुर पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को की गई। गिरफ्तार वारंटी की पहचान कृष्णानन्द जायसवाल (42) पुत्र स्वर्गीय गिरीश जायसवाल निवासी ग्राम भगवानपुर टोला बरगदवा, थाना पुरन्दरपुर के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 के एक मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी वारंट के संबंध में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरवर हुसैन खान, उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव तथा कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरन्दरपुर पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटी को पकड़ा:वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत हुई कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












