Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बड़हरा गांव का रास्ता जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी:डुमरियागंज से जुड़ने वाला...

बड़हरा गांव का रास्ता जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी:डुमरियागंज से जुड़ने वाला मार्ग, दुर्घटना का खतरा बढ़ा


डुमरियागंज नगर पंचायत से सटे ग्राम बड़हरा को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। यह मार्ग बड़हरा गांव के निवासियों के लिए बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का एकमात्र ज़रिया है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण यह रास्ता आवागमन के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। वर्तमान में, मार्ग की स्थिति बेहद खतरनाक है। सड़क किनारे गहरा कटाव, मिट्टी का धंसना और संकरा रास्ता किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग अब सुरक्षित नहीं रह गया है। ग्रामीणों के अनुसार, हर साल बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर यह रास्ता जगह-जगह से कट जाता है, जिससे गांव का संपर्क लगभग पूरी तरह टूट जाता है। इस दौरान मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भारी कठिनाई होती है। ग्रामीण भोला, राजाराम, अनिल और बाबूलाल ने बताया कि प्रशासन अस्थायी तौर पर कटान रोकने के प्रयास करता है, लेकिन बाढ़ का पानी उतरते ही समस्या को भुला दिया जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कटाव रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की भी अपील की है, ताकि बड़हरा के लोगों को हर साल इस समस्या का सामना न करना पड़े और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments