HomeHealth & Fitnessनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

लखनऊ ।राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को वादी की तहरीर पर थाना बीकेटी में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ)/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया और उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रिय रूप से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम (19 वर्ष), निवासी ग्राम मदारीपुर, थाना बीकेटी को इन्दौराबाग अंडरपास के पास से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले पुलिस ने 8 अप्रैल 2026 को ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ₹110 नकद भी बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए माफी मांगी है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस गिरफ्तारी में थाना बीकेटी की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल खैबर अब्बास और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (वाहन चालक) शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments