HomeHealth & Fitnessकिशोरी की हत्या कर नाले में फेंका शव, गांव के युवक पर...

किशोरी की हत्या कर नाले में फेंका शव, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

मीरजापुर। मीरजापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव की है। रविवार सुबह डायल-112 पर सूचना मिली कि गांव में एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है और उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Aparna Rajat Kaushik ने पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी राजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments