सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात दो पाटीदार परिवारों के घरों में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने वशिष्ठ कुमार पाण्डेय और कल्लू पाण्डेय उर्फ जय प्रकाश के घरों को निशाना बनाया। इस वारदात में करीब 60 लाख रुपये के जेवरात, 6 लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार, चोर वशिष्ठ पाण्डेय के मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और अलमारियों को खंगालकर कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में लगभग 60 लाख रुपये के जेवरात, 6 लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर शामिल है। ठीक बगल में स्थित कल्लू पाण्डेय उर्फ जय प्रकाश के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। यहां से लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए गए। दोनों घरों के पास-पास होने और पाटीदार होने के कारण पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिजनों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। अलमारियां टूटी पड़ी थीं और कीमती सामान गायब था। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात में किसी परिचित या स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। दोनों घरों की सटीक जानकारी होने के कारण अंदरूनी जानकारी होने की आशंका भी जताई जा रही है।
सिद्धार्थनगर के डोमसरा में दो पाटीदारों के घरों में चोरी:60 लाख के जेवर, 6 लाख नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर पार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












