बहराइच जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सभी रामगांव थाना क्षेत्र में एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। नौतला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बौंडी थाना क्षेत्र के चुन्नी लाल पुरवा गांव निवासी उत्तम चौहान, अपने चचेरे भाई अजय चौहान और गांव के रिंकू जायसवाल के साथ बाइक से रामगांव थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय नौतला गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू और उत्तम को मृत घोषित कर दिया। अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में तीन युवकों की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, शादी से लौट रहे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












