गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने पत्रकार वार्ता में बताया स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 आलोक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस, मु0अ0सं0 133/2026 धारा 305(ए),331(4) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0 203/2026 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शहजादे व 2. अब्दुल सलाम को पूर्व की चोरी के आभूषण से बेचे गये माल में से कुल 4,70,000 रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद दो पहिया वाहन, 01 अदद लोहे की हथौडी व 02 अदद लोहे की सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
=========
*घटना का संक्षिप्त विवरण-
गत 5 मार्च 26 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रज्ञानगर बडगो में वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर (बन्द) में घुसकर, घर में रखा जेवरात चोरी कर लिया गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 133/26 पंजीकृत किया गया।
दिनांक 3.अप्रैल .2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित न्यू कालोनी कजाकपुर में वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस कर घर में रखा जेवरात चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 191/26 पंजीकृत किया गया।
गत 8 अप्रैल .2026 को आजाद चौक में एक बन्द मकान में रखा जेवरात व कुछ नगद चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा उमेश शुक्ला द्वारा तहरीर दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0203/2026 पंजीकृत किया गया था।












