जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया पिपरिया मार्ग पर स्थित प्राचीन सिद्ध स्थान मुन्नादास बाबा टेपरी पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। शुक्रवार सुबह 6 बजे से यहां पूजन-अर्चन शुरू हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज से आए सैकड़ों साधु-महात्माओं ने भी पूजन में सहभागिता की। मंदिर परिसर में आस्था का माहौल देखा गया। यह सिद्ध मंदिर सैकड़ों वर्षों पुराना बताया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर यहां शाम से मेले का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर के पुजारी बाबा काशीदास ने बताया कि यह एक सिद्ध मंदिर है और इससे लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैबाही पुलिस चौकी के जवान मौके पर मौजूद रहे।
बुद्ध पूर्णिमा पर मुन्नादास बाबा टेपरी में उमड़े हजारों श्रद्धालु:प्राचीन सिद्ध स्थान पर सैकड़ों महात्माओं ने किया पूजन, जुटी भारी भीड़।
RELATED ARTICLES












