जिले के रामपुर धोबिया हार स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को बैसाखी अमावस्या के अवसर पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर का निर्माण कार्य चलने के कारण इसके दोनों मुख्य द्वार बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से श्रद्धालु सीधे शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ा सके। भक्तों ने मंदिर के गेट के पास रखे डोंगा (पात्र) में जलाभिषेक किया। हालांकि, मंदिर में प्रतिदिन हजारों शिव भक्त आते हैं, लेकिन बैसाखी अमावस्या पर आमतौर पर अधिक भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर के पुजारी अशोक गिरी ने बताया कि इस बार पिछले आंकड़ों की तुलना में भीड़ कम रही। उन्होंने इसका कारण फसलों की कटाई का कार्य चलना बताया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर और बैरिकेडिंग पर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। यह तैनाती श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।
बैसाखी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक:मंदिर निर्माण के कारण गेट पर चढ़ाया जल, 50 पुलिसकर्मी तैनात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












