Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज के कटहरा शिव मंदिर में जनसैलाब:श्रावण के तीसरे सोमवार को हजारों...

महाराजगंज के कटहरा शिव मंदिर में जनसैलाब:श्रावण के तीसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


महाराजगंज के सदर क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम, बोल बम भोले’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की गईं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा, जहां शिव भजनों, मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की मधुर ध्वनि गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बगल में बने हवन कुंड में कपूर और अगरबत्ती जलाकर सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा परिवार के कल्याण की कामना भी की। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सहित सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय सहयोगियों द्वारा दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर में दान-पुण्य भी किया। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रावण तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने एक बार फिर सनातन परंपरा के प्रति लोगों की गहरी आस्था का परिचय दिया। मंदिर परिसर दिनभर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular